प्रतीकात्मक तस्वीर 
वर्धा

धोखाधड़ी के दो मामले उजागर, सीमेंट खरीदी के नाम पर 2.65 लाख की ठगी

नवभारत डेस्क

वर्धा. जिले में गिरड व सावंगी पुलिस थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी के दो मामले उजागर हुए़ कंपनी से सीमेंट की खरीदारी के नाम पर युवा व्यवसायी को 2 लाख 65 हजार रुपयों का चूना लगाया गया़ दूसरी ओर इलेक्ट्रिक बाइक की डीलरशिप देने के बदले व्यक्ति को 72,000 रुपयों की आनलाइन चपत लगाई़  मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार समुद्रपुर तहसील के गिरड निवासी राकेश राजेश बोबड़े (24) ठेकेदारी का काम करता है़ उसने 9 फरवरी 2022 को एक सीमेंट कंपनी का नेट पर गूगल मैप सर्च किया़ उसे एक संपर्क क्रमांक मिला़ उक्त क्रमांक पर संपर्क कर कंपनी के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की़ संबंधित व्यक्ति ने सभी डाक्यूमेन्ट राकेश के जीमेल पर भेज दिए़ इसकी जांच के बाद उसे कंपनी पर पक्का भरोसा हुआ़ अंबुजा सीमेंट की कोटेशन में कम रेट होने से उसने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस तीन दिन में पूर्ण कर ली़ इसके बाद उसके नाम से 2 लाख 65 हजार रु़ का बिल भेजा गया.

राकेश ने भी 11 फरवरी को केनरा बैंक, सेन्ट्रल मुंबई के खाते पर उक्त राशि भेज दी़ इसके पश्चात संबंधित व्यक्ति को फोन कर दिया़  उसने भी 14 फरवरी को ट्रक सीमेंट का माल लेकर निकलने की बात कही़ पुन: फोन करने पर दोपहर 1 बजे तक ट्रक गिरड में पहुंच जाएगा, ऐसा बताया़ परंतु दिये गए समय पर ट्रक गिरड में पहुंचा ही नहीं. इसके बाद संपर्क करने पर फोन बंद आ रहा था़ इसके पश्चात राकेश ने कुछ ठिकानों पर संपर्क कर वर्धा के डीलर का नंबर प्राप्त किया.

उन्हें आपबीती कथन कर सभी डाक्यूमेन्ट भेज दिए़ मेल पर भेजे गए सभी डाक्यूमेन्ट तो कंपनी के हैं, परंतु खाता क्रमांक हमारा नहीं है, ऐसा बताया़ पश्चात राकेश हिंगनघाट बैंक में पहुंचा़ जहां उक्त अकाऊन्ट अंबुजा सीमेंट लिमिटेड कंपनी के नाम पर नहीं था़ किसी अनन्या दास निवासी कोलकत्ता वेस्ट बंगाल के नाम पर होने की बात सामने आयी़ इस संबंध में बैंक मैनेजर की ओर भी शिकायत दर्ज की गई़ इसके पश्चात गिरड थाना पहुंच कर आपबीती बताई. मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया़ आगे की जांच गिरड पुलिस कर रही है.

डीलरशिप के नाम पर लगाया चूना

दूसरी ओर सावंगी थाना क्षेत्र में डीलरशिप के नाम पर युवक को 71 हजार 820 रुपए का चूना लगाया़  जानकारी के अनुसार सावंगी निवासी तेजस मारोतराव कुबढे (21) के पिता का महालक्ष्मी आटोमोटिव चार्जिंग के नाम से दुपहिया को शोरुम है़  हीरो इलेक्ट्रिक दुपहिया की डीलरशिप के लिए तेजस ने हीरो इलेक्ट्रिक डाट इन इस वेब साईट पर आनलाइन आवेदन दर्ज किया़ 2 मई 2022 को उसके पिता के मोबाइल पर कंपनी की ओर से फोन आया़ पुन: एक डीलरशिप का फार्म भरने के लिए कहा.

अपील के लिए 21 हजार 820 रुपए भरने के लिए कहा़ तेजस ने पिता के खाते से आनलाइन पैसे भेज दिए़ इसके पश्चात मेन डीलरशिप के लिए 50 प्रतिशत यानी 20 हजार रुपए गूगल पे कर दिए़  इसके बाद खुद के खाते से 30 हजार रुपए एमेजॉन पे एप से भेजे गए़  इसके बाद संबंधित से संपर्क नहीं हो पाया़  कुल 71 हजार 820 रुपए की धोखाधड़ी की बात सामने आते ही उन्होंने सावंगी थाना पहुंच कर आपबीती कथन की़  प्रकरण में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा